राशिफल 02 नवंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


 आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व दिन सोमवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने की संभावना के बीच कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

2. वृषभ राशि - व्यवसायिक नए अनुबंधों की संभावना के बीच पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

3. मिथुन राशि - अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। उचित होगा मानसिकता बदलें और अच्छा सोचे। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

4. कर्क राशि - मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

5. सिंह राशि - अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, क्योंकि गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होंगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

6. कन्या राशि - जोखिम के कार्यो से दूर रहते हुए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं सतर्क रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि - कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। वहीं आपमें से कुछ इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप जीवन में हताश हो कर बैठ जाएंगे, तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का भी होगा।

8. वृश्चिक राशि - भाग्योदय का समय है अत: अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर मशीनरी के बार बार खराब होने की परेशानी का मशीनरी के स्थान परिवर्तन से समाधान करें।

9. धनु राशि - परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, लेकिन ध्यान रहे झूठ बोल कर आप खुद फंस सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।

10. मकर राशि - कम तो टालने की बजाय समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होने की संभावना।

11. कुम्भ राशि - बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव के साथ ही खुद के तौर तरीके भी बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

12. मीन राशि - नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने