आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि व दिन रविवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?
1. मेष राशि - जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है, अत: सतर्क रहें।
2. वृषभ राशि - आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लेकिन, सामाजिक कुछ लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे।
3. मिथुन राशि - आप की दिनचर्या में बदलाव के बीच भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है। माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढेगा।
4. कर्क राशि - व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। लेकिन, परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।
5. सिंह राशि -
दिन मध्यम है। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।
6. कन्या राशि - आज हर हाल में आलस त्यागें और समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
7. तुला राशि - आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद के बीच विदेश जाने के योग बनेंगे।
8. वृश्चिक राशि - दिन अनुकूल है। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। लेकिन,पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी।
9. धनु राशि - आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें रुके काम बनेने के साथ ही सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों से दूर रहें। माता को सूखे मेवे साथ मिठाई का नेवेद्य लगाएं और कार्य सिद्धि के लिए निबेदन करें।
10. मकर राशि - बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें।
11. कुम्भ राशि - आज आलस्य से बचें नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं साथ ही कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।
12. मीन राशि - दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

एक टिप्पणी भेजें