नेहा कक्कड़ ने रेड कलर के लहंगे में शेयर की वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें, देख फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ

 
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर के दिन रोहनप्रीत सिंह से शादी की। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत का बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश वेडिंग फोटोशूट इंटरनेट की दुनिया तहलका मचा रहा है।


नेहा कक्कड़ ने सभी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारा में शादी की है। नेहा कक्कड़ की शादी को हुए दो दिन बीत चुके हैं और इस बीच उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।


नेहा कक्कड़ ने इन सभी फोटोज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिन्हें देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


नेहा कक्कड़ ने अपनी वेडिंग के दौरान फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के डिजाइनर ड्रेस को कैरी किया है। 


रेड कलर के लहंगे में नेहा कक्कड़ की प्यार मुस्कान और खूबसूरती देख कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। रोहनप्रीत सिंह ने भी अपनी शादी में रेड कलर की एम्बॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी। 


नेहा हैवी नैकलेस, चूड़ियों और नाक में नथ पहने हुए नेहा कक्कड़ परफेक्ट ब्राइड लग रही हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने