ब्लैक ड्रेस में हिना खान का दिखा कातिलाना अंदाज, तस्वीरें देख घायल हुए फैंस


टीवी से बॉलीवुड तक जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान का आज 33वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।


हिना खान के जन्मदिन पर उनका ग्लैमरस फोटोशूट भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। हिना खान के फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।


इस फोटोशूट में उनका अंदाज देखने लायक है। गोल्डन एंड ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में हिना स्टनिंग दिख रही हैं। हिना ने अपने लुक मिनिमल मेकअपप से पूरा किया था।


हिना खान के लुक्स के साथ-साथ उनके पोज और उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए हिना खान ने लिखा, "और शुरुआत हो गई."


एक्ट्रेस की हर तस्वीर फैंस का दिल चुरा रही हैं।उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने तो सभी का चैन चुरा लिया है। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सीरियल 'नागिन 5' में नजर आई थीं। भले ही एक्ट्रेस शो के 3 ही एपिसोड में दिखाई दी थीं, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज से धमाल मचाकर रख दिया था।


ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है में अक्षरा और फ‍िर ब‍िग बॉस में फर्स्‍ट रनर अप रह चुकी हिना ने व‍िक्रम भट्ट की फ‍िल्‍म हैक्‍ड से बॉलीवुड डेब्‍यू क‍िया। इसमें हिना के काम को सराहा गया मगर फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

Post a Comment

और नया पुराने