निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा बिस्तर पर हॉट पोज देती आई नजर, फोटो ने मचाया तहलका


टीवी सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है' फेम निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा अपनी ग्लैमरस फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हाल ही में निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने एक बेहद ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसमें दोनों 'बाथ रोब' पहने बिस्तर पर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।


सिर्फ इतना ही नहीं दोनों एक्ट्रेस 'बाथ टब' में भी तरह- तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।


निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा की दोस्ती 10 साल पुरानी है, दोनों ‘एक हजारों में मेरी बहना है' के शो पर मिली थी, तब से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दोनों ने 10 साल पुरानी फोटो शेयर की थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।


टीवी की 'नागिन' यानी निया शर्मा अपने ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने