मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शर्मनाक हार का विराट कोहली ने बताया ये कारण


 मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आईपीएल 2020 का 48वां मैच आबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट के अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं।

आरसीबी की हार के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान विराट कोहली ने टीम की हार का कारण बताते हुए कहा, “हम अंतिम के 5 ओवर में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जितने रन हमें बनाने चाहिए थे। शायद उतने रन हम नहीं बना पाए। करीब 20 रन हम कम थे। हमने अंतिम के 5 ओवर में जो शॉट भी खेले, सब फील्डर्स के पास गए।  उन्होंने अंतिम 5 ओवरों में अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी की और हमें 20 रन कम बनाने दिए।”

विराट कोहली ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, “हालांकि दूसरी पारी में भी हम 17वें ओवर तक खेल में थे और हमारे गेंदबाजों का यह एक अच्छा प्रयास था। हमने डेल और मॉरिस को शुरुआती स्विंग और पावरप्ले में वाशिंगटन के लिए सोचा था, हमें वहां कुछ विकेट चाहिए थे, लेकिन उनके ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया।”

पॉइंट्स टेबल के समीकरण पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, “पॉइंट्स टेबल में टीमों का ऊपर-नीचें आना चलता रहता हैं। कुछ टीमें जल्दी शिखर पर आती हैं और कुछ बाद में बेहतर करती हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं, शुरूआत में निचले पायदान पर रही कुछ टीमें अब कुछ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जब शीर्ष-दो टीमों का संघर्ष होता है, तो यह हमेशा कड़ा मुकाबला होगा और आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में, आप किसी भी टीम से कमजोर नहीं मान सकते हैं।”

Post a Comment

और नया पुराने