प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये काम, बच्चे पर पड़ेगा शुभ प्रभाव


प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपने साथ गर्भ में पल रहे शिशु का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में जच्चा-बच्चा के स्वास्थय को लेकर गर्भवती महिला के परिजन भी काफी चिंतित रहते हैं और इसके लिए हर सम्भव प्रयास भी करते हैं। पर फिर भी कई बार कुछ अनचाही स्थितियां और परेशानियां उत्पन्न हो ही जाती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए ध्यान रखें ये खास बातें....

1. ज्योतिष की माने तो गर्भवस्था के दौरान नौ महीने तक पति-पत्नी दोनों को ही दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए।


2. अगर घर में कोई गर्भवती स्त्री हो तो फिर घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में शाम के समय एक दीपक जलाया जाना चाहिए, माना जाता है कि इससे बच्चे पर शुभ प्रभाव पड़ता है।

3. गर्भवती महिला और उसके बच्चे को नकारात्मक शक्तियों से बचाने में मोर पंख मददगार साबित हो सकता है। वास्तु में मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है।


4. पीले चावलों को भी मंगल सूचक माना जाता है, ऐसे में अगर गर्भवती महिला इन्हें अपने पास रखती है तो इससे बच्चे और मां पर नकारात्मक शक्तियों का असर नहीं होता है।

5. गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण की मूर्ति भी अवश्य रखनी चाहिए .. इससे अगर उस कमरे का वास्तु ठीक नहीं हो तो उससे बचाव होता है साथ ही शिशु का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है ।

Post a Comment

और नया पुराने