दरअसल 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वॉर्नर ने स्कोर बोर्ड की गति बढ़ाने के चक्कर में छक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फाफ डु प्लेसिस ने सभी को हैरान करते हुए एक गज़ब का कैच पकड़ लिया। उनका ये कैच भी इस सीज़न के अब तक के बेहतरीन कैचों में शुमार हो गया है।
डेविड वॉर्नर ने आज के मुकाबले में 29 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उनका विकेट पीयूष चावला के खाते में गया। इस दौरान वो सिर्फ तीन चौके ही लगा पाए, लेकिन जब उन्होंने छक्का लगाने की कोशिश की तो फाफ के हाथों लपके गए।
चेन्नई के लिए सोने पर सुहागा तब हुआ जब पीयूष चावला के ओवर की आखिरी गेंद पर केन विलियमसन भी आते ही फौरन पवेलियन को रवाना हो गए। उन्हें टीम में चोट के बाद वापसी करने वाले अंबाती रायडू ने धोनी के साथ मिलकर रन आउट किया।

एक टिप्पणी भेजें