सुहाना खान ने रंग का मजाक उड़ाने वाली खबर के बाद उनका ग्लैमरस लुक देख फिदा हुए फैन्स


शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान को सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘स्किन कलर’ को लेकर ट्रोल किया गया। दरअसल, सुहाना खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने 'काली' कहा था। इसके बाद सुहाना खान के चाहने वालों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। उनकी फोटोज और वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।


इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना खान की फोटोज को खूब पसंद किया जाता है। सुहाना खान के ग्लैमरस लुक के फैन्स दीवाने हैं। वह अकसर फैन्स संग अपनी फोटोज शेयर कर उन्हें ट्रीट देती हैं।


सुहाना का एक्टिंग में काफी इंट्रेस्ट है और वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। कुछ समय पहले शाहरुख से जब सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था कि एक्टिंग सीखने में अभी उसे समय लगेगा।


शाहरुख की इस बात से साबित हो गया था कि सुहाना जरूर फिल्में करेंगी, लेकिन साथ ही यह बात भी स्पष्ट हो चुकी है कि वह पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। शाहरुख ने कहा था कि वह हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने