वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर सब्जी नहीं बल्कि धूप में उगने वाला एक फल है। साथ ही टमाटर को बीज को पनपने के लिए ज्यादा पानी और धूप की जरूरत रहती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर आप टमाटर को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं तो टमाटर जल्दी खराब हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि टमाटर अगर आप फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं तो वह जल्दी से गल जाएगा। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर आप साफ जगह पर और फ्रिज के बाहर टमाटर को रखते हैं तो टमाटर जल्दी खराब नहीं होंगे बजाय टमाटर को फ्रिज में रखने के।
हाल ही में आई एक नई रिसर्च के मुताबिक, टमाटर का रस और टमाटर ऐसे सेल्स के विकास और क्लोनिंग को रोकता है जिनके कारण पेट का कैंसर होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टमाटर के जरिए पेट के कैंसर सेल्स को रोकने में मदद मिलती है।
एक रिसर्च के मुताबिक, टमाटर पेस्ट खाने से सनबर्न कम होता है क्योंकि उसमें कैरोटिनॉयड्स पाए जाते है जो इंसानों की स्किन में जमा हो जाते है जिससे अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स से प्रोटेक्शन मिलता है।



एक टिप्पणी भेजें