राजस्थान में कोरोना के 2173 नए पॉजिटिव, जयपुर में मिले सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज


राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 2 हजार 173 नए मरीज सामने आए जबकि 15 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 2 हजार 581 एक्टिव केस स्वास्थ्य विभाग की रिर्पोट में बताए गए जबकि एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1 हजार 951 दर्ज की गई।


प्रदेश में राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार 400 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। कुछ चिन्हित इलाकों में ही मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। जयपुर के अलावा जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा व अलवर में भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।


जयपुर में 408, जोधपुर में 336, उदयपुर में 101, अलवर में 109, भीलवाड़ा में 107, बीकानेर में 139, अजमेर में 90, बांसवाड़ा में 11, बांरा में 5, बाड़मेर में 22, भरतपुर में 32, बूंदी में 9, चित्तौडगढ़़ में 45, चूरू में 55, दौसा में 39, डूंगरपुर में 59, श्रीगंगानगर में 58, हनुमानगढ़ में 26, जैसलमेर में 16, जालौर में 53, झालावाड़ में 16, झुंझनूं में 41, करौली में 39, कोटा में 63, नागौर में 84, पाली में 62, प्रतापगढ़ में 4, राजसमंद में 26, सवाई माधौपुर में 14, सीकर में 27, सिरोही में 41, टोंक में 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने