टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने काम से तो सबका दिल जीता ही है, साथ ही एक्ट्रेस अकसर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान ने बिग बॉस 14 के शुरू होने से पहले ग्लैमरस फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका लुक और स्टाइल देखने लायक है।
हिना खान ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। हिना खान की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
हिना खान अपनी तस्वीरों में मल्टी कलर टॉप और शिमरी शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। फोटो में हिना खान के लुक्स और पोज को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "अब सीन पलटेगा... बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर।" हिना खान के कैप्शन को देखकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस के प्रीमियर पर एक्ट्रेस कुछ धमाकेदार करने वाली हैं।
हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका एक गाना 'हमको तुम मिल गए' रिलीज हुआ है, जिसमें वह धीरज धूपर के साथ नजर आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस नागिन 5 में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थीं।
एक टिप्पणी भेजें