स्कूल खोलने से जुड़ी बात पर WHO ने दिया बयान, कहा- "ऐसा हुआ तो..."


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा है कि वह बच्चों को स्कूल जाते हुए और लोगों को काम पर लौटते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन, अभी किसी भी देश को इस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए कि उनके यहां से  कोरोना वायरस महामारी खत्म हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की  रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जेनेवा में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रेडोस ने कहा कि, यदि  कोई देश स्थितियों को सामान्य करने की दिशा में वाकई काम करने को लेकरगंभीर है, तो सबसे पहले उसे वायरस के प्रसार पर रोक लगाने और लोगों का जीवन बचाने की दिशा में काम करना होगा।


कोरोनावायरस महामारी के दौरान स्कूल और दफ्तरों को खोलने से जुड़ी बात पर ट्रेडोस ने कहा, “बिना किसी नियंत्रण के चीजों को खोलना तबाही को आमंत्रित करने जैसा है।” अपने संबोधन में उन्होंने 4 ऐसी महत्वपूर्ण चीजों पर ज़ोर दिया जिनसे जुड़े सुरक्षा नियम फॉलो करने की आवश्यकता है। ट्रेडोस ने गाइडलाइन्स ज़ारी करते हुए कहा....


- बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों पर रोक
- लोगों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को निभाया जाना
- संक्रामक व्यक्ति का पता लगाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाना, उन्हें ढूंढ़कर आइसोलेट करना, जांच करना, देखभाल करना
- साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति के संक्रमित होने की दिशा में नजर रखना।

Post a Comment

और नया पुराने