ब्लू ड्रेस में जाह्नवी की अदाएं जीत लेंगी आपका दिल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


नब्बे के दशक की एक्ट्रेस श्रीदेवी पहली सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। आज वो भले ही दुनिया में ना हों लेकिन, उनकी यादें और फिल्में आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। अपने काम और फैंस के साथ ही साथ एक्ट्रेस ने अपने परिवार का भी पूरा ख्याल रखा है। उनकी और जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने से लिए मिली है। जाह्नवी ने बॉलीवुड में 'धड़क' से कदम रखा था, इसके बाद अब वो कई प्रोजक्ट्स में बिजी भी हैं।


हाल ही में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने डार्क ब्लू सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी काफी सिंपल नजर आ रही हैं। जान्हवी अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। जान्हवी के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर ढेरों लाइक और कमेंट्स करते हैं।


आपको बता दे एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की थी और कहा था कि उनकी मां खुद उनके लिए लड़का ढूंढना चाहती थीं। जाह्नवी का कहना था कि उनकी मां श्रीदेवी लड़कों को लेकर उनके जजमेंट पर कभी भरोसा नहीं करती थीं क्योंकि वो किसी के भी प्यार में आसानी से पड़ जाती हैं, इसलिए उनकी मां खुद उनके लिए लड़का चुनना चाहती थीं। 

Post a Comment

और नया पुराने