फैसले के वक्त बेटी का हाथ थामे टीवी देख रहे थे लाल कृष्ण आडवाणी


भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित सभी 32 आरोपियों को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया गया है। आपको बता दें कि आडवाणी, जोशी, उमा भारती सहित कई नेता कोर्ट के समझ पेश नहीं हुए। जज जिस वक्त फैसला सुना रहे थे, उस वक्त आडवाणी अपनी बेटी की हाथ थामे अपने घर पर टीवी देख रहे थे।

बाबरी का विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में 28 साल बाद आखिरकार फैसला आ गया। लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके यादव ने 2000 पन्नों का फैसला देते हुए राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपियोंं को बरी कर दिया। इस केस में 48 लोगों पर आरोप लगे थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है। फैसला सुनाने वाले जज आज ही रिटायर हो रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने