राजस्थान में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवर को 2 हजार 112 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं 15 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 20 हजार 43 हो गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा नए कोरोना मरीज राजधानी जयपुर में सामने आ रहे हैं। सोमवार को 444 नए कोरोना पॉजिटिव जयपुर में सामने आए। जोधपुर में भी नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1 हजार 805 रही। कोरोना को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी कोशिश में लगा है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल रही है। कोरोना की गाइड लाइन को लेकर आम लोग भी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें