निया शर्मा ने गर्ल्स गैंग के साथ स्विमसूट में शेयर की कातिलाना फोटो, देखें वायरल तस्वीरें


निया शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। निया शर्मा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं।


इस फोटो में निया और उनकी दोस्त बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है सिर्फ इतना ही नहीं इस वायरल फोटो में निया शर्मा बैल्क कलर की स्विमसूट में नजर आ रही हैं। निया का यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।


आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जो निया अपनी फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं बल्कि वह आए दिन अपनी फोटो और डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।


आपको बता दें कि निया ने यह फोटो अपनी खास दोस्त रायना के बर्थडे पर शेयर किया है जो एक टीवी एक्ट्रेस हैं और निया शर्मा के बर्थडे पार्टी में भी नजर आईं थी।


टीवी की 'नागिन' यानी निया शर्मा अपने ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने