कोरोना काल में बदल गया पानीपूरी वाले के गोलगप्पे खिलाने के स्टाइल, देखें वीडियो


कोरोना महामारी की वजह से लोगों ने अब स्ट्रीट फूड से काफी हद तक दूरी बना ली है। हालांकि अब सब चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाने के बाद एक बार फिर से बाजारों में दुकाने खुलने लगी है। वहीं गोलगप्पे से लेकट चाट पकौड़ी वाले भी एक बार फिर से पटरी पर नजर आ रहे हैं, लेकिन भले ही बाजार दुकान खुल क्यों नहीं गए हो,  परंतु पहले जितना सुरक्षित कुछ नहीं।


ऐसे में सुरक्षा का खास ध्यान रखकर सामान बेचना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के एक पानीपुरी वाले ने एक खास अंदाज में गोलगप्पे बेचना शुरू किया है। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए है। दरअसल इस शख्स ने अपनी दुकान से ही लोगों को गोलगप्पे खिलाने के लिए ऑटोमिटक पानीपुरी मीशन का उपयोग किया है, जिसे देख लोग शॉक्ड हो गए हैं। इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीश शरण ने साझा किया है, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा तेलीबांधा रायपुर का ऑटोमेटिक पानीपुरी वाला। गजब का जुगाड़।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानीपुरी वाला ग्राहक को गोलगप्पे से एक भरी प्लेट देता है और फिर उनसे कहता है कि आप इस मशीन से पानीपुरी में अपनी पसंद का पानी मिला लें। ग्राहक को यह मशीन वैसे बहुत पसंद भी आई है, क्योंकि आपको गोलगप्पे के साथ हिंग वाला या मीठा पानी चाहिए, तो इसके लिए आपको बस गोलगप्पे को मशीन के नीचे लगाना होगा, जिसके बाद पानी खुद गोलगप्पे के अंदर भर जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने