दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित एंट्री गेट ही खोले जाएंगे, जाने केंद्र की गाइडलाइंस


अनलॉक 4.0 में दिल्ली मेट्रो के संचालन की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली मेट्रो सात सितंबर को पटरी पर फिर से दौड़ते हुए नजर आएगी। केंद्रीय शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी अनलॉक-4 में मेट्रो सेवाएं शुरू करने को लेकर विस्तृत एसओपी और गाइडलाइन जारी कर दी है।


- कंटेनमेंट जोन में मेट्रो और स्टेशन के दरवाजे बंद रहेंगे।
- मेट्रो में मास्क पहना जरूरी।
- मेट्रो स्टेशन से भी खरीदा जा सकता है मास्क।
- टोकन मिलेंगे, ज्यादा जोर कैश लेस पर होगा।
- हर दिन सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
- मोनो रेल और मुंबई मेट्रो अक्टूबर 2020 से चलेंगी।
- थर्मल सकेनिंग के बाद जाने की इजाजत मिलेगी।
- सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न होने पर उस जगह मेट्रो बंद भी की जा सकती है।
- सभी लोग मास्क जरूर पहने, मास्क स्टेशन पर भी मिलेगा लेकिन महंगा मिलेगा।
- स्टेशन में जहां कहा जाए सिर्फ वहीं पर खड़े हों इधर उधर खड़े नहीं होना है।
- मार्किंग होगी और इसको कैमरा के जरिए पूरी तरह मॉनिटर किया जाएगा।
- अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ तो वहां मेट्रो नहीं रुकेगी और आपके सामने से निकल जाएगी।
- कंटेनमेंट जोन के अंदर कोई मेट्रो स्टेशन हुआ तो वह बंद रहेगा।
- अब ढाई मिनट की जगह एक ट्रेन के आने में 5-7 मिनट का समय लगेगा क्योंकि ट्रेन को सैनिटाइज करना है।


- स्मार्टफोन होगा उनके फोन में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए।
- साढ़े 5 महीने के बाद मेट्रो शुरू होने जा रही है तो कृपया सावधानी जरूर बरतें ताकि यह चलती रहे।
- मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक चलेगी।
- येलो लाइन मेट्रो सबसे पहले चलेगी।
- 9 सितंबर से ब्लू लाइन मेट्रो चलेगी।
- 10 सितंबर से रेड, ग्रीन, पर्पल लाइन मेट्रो चलेगी।
- 11 सितंबर से सुबह 7 से 1 और शाम को 4 से 10 बजे तक चलेगी।
- 12 सितंबर से पूरे टाइम मेट्रो चलेगी और एयरपोर्ट लाइन भी शुरू हो जाएगी।
- दिल्ली में शुरू में टोकन नहीं मिलेंगे सिर्फ स्मार्ट कार्ड और कैशलेस पेमेंट होगी। 

Post a Comment

और नया पुराने