मुरथल में कई ढाबे हैं, जहां देर रात तक लोगों का मजमा लगा रहा है। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों ढाबे अगले आदेश तक सील कर दिये गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अब आशंका जताई जा रही है कि इस संक्रमण के दायरे में बड़ी संख्या में लोग आए होंगे। क्योंकि यहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यह स्थान हाईवे के किनारे है। ऐसे में इसके संक्रमण अन्य जगहों पर भी फैलने की आशंका है।



एक टिप्पणी भेजें