विभाग ने बताया कि 312 मरीजों की मौत हो के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 26,276 हो गई। राज्य में लगातार चौथे दिन सर्वाधिक संख्या में मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को 19,218 मामले सामने आये थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुल 10,801 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
राज्य में अभी कुल 2,20,661 संक्रमित मरीज इलाजरत हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में 1,737 नये मामले सामने आये हैं और 33 मरीजों की मौत हुई है। शहर में अब तक कुल 1,53,712 मामले सामने आ चुके हैं और मृतक संख्या बढ़ कर 7,832 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में आज 20,489 नए #COVID19 मामले, 10,801 डिस्चार्ज और 312 मौतें दर्ज की गई। अब कुल मामलों की संख्या 8,83,862 है जिसमें 6,36,574 डिस्चार्ज, 2,20,661 सक्रिय मामले और 26276 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2020



एक टिप्पणी भेजें