राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले भी बढ़कर 15,870 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 1,56,728 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4462 हो गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 7198 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 17,000 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,60,7683 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 84,615 टेस्ट किए गए हैं । इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 846 हो गई है।Delhi reports 2312 new #COVID19 cases, 1050 discharges and 18 deaths today. Total number of cases now at 177060 including 156728 recovered/discharged/migrated cases, 15870 active cases and 4462 deaths. pic.twitter.com/zOOp13iF1V— ANI (@ANI) September 1, 2020



एक टिप्पणी भेजें