'बिग बॉस 14' के घर में हुस्न की बिजलियां गिराने आ रही है ये हसीना, देखें फोटोज


'बिग बॉस 14' को सुपरहिट बनाने के लिए इस बार मेकर्स ने एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स चुने है। इस बार घर में एक्ट्रेस निक्की तम्बोली की एंट्री होने वाली है।


निक्की तम्बोली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। अब तक निक्की साउथ की कई बड़ी फिल्मों में दिख चुकी है।


निक्की तम्बोली 'बिग बॉस 14' की दूसरी कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट है। निक्की से पहले जान सानू सलमान खान के शो में एंट्री मारेंगे।


निक्की तम्बोली अपनी अदाओं से महफिल लूटने के लिए मशहूर है। निक्की तम्बोली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।


निक्की तम्बोली ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच ढेर सारे फोटोशूट करवा डाले है। निक्की तम्बोली सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोशूट से धमाल मचाती रहती है।


'बिग बॉस 14' के घर में निक्की तम्बोली सुपरहिट गाने 'दिलबर दिलबर' पर परफॉर्म करके ही एंट्री लेंगी। निक्की तम्बोली की तस्वीरों को देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि वो 'बिग बॉस 14' के घर की हॉटेस्ट कंंटेस्टेंट बनने वाली है।

Post a Comment

और नया पुराने