साड़ी लुक में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, तस्वीरें देखकर कहेंगे 'WOW'


एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में मौनी ने साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।


लुक की बात करें तो एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ महरुन रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। कुंदन ज्वैलरी और माथे की बिंदी उनकी सुंदरता में ओर भी चार चांद लगा रही हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को बहुत लाइक कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।


काम की बात करें तो मौनी रॉय ने टीवी शो क्योंकि 'सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। देवों के देव-महादेव में एक्ट्रेस को खूब पंसद किया गया। इसके बाद कलर्स शो 'नागिन' ने मौनी को एक अलग पहचान दिलाई। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डब्यू किया। एक्ट्रेस ने फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'गोल्ड' में काम किया। मौनी अपनी अपकंमिग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करती नजर आएगी। 

Post a Comment

और नया पुराने