मानसून आ गया है और हर रोज बारिश में चटपा और मसालेदार खाने की क्रेविंग हर किसी को होती है। बारिश के मौसम में गर्मागरम चाय की चुस्कियां हर किसी की दिल लुभाती है लेकिन इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। खाने पीने में हुई जरा सी चूक फूड प्वाइजनिंग को न्यौता देती है। ऐसे में नमी ही बैक्टीरिया का पनपने का भरपूर मौका देती है जिससे तरह-जरह की बीमारियां घेर लेती हैं। आएये जानते हैं कुछ उपाय जिससे इस मानसून में बीमारियां ना घेरे?
- इस मौसम में साफ सफाई का खास ख्याल रखें। घर में, किचन में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- इस मौसम में मक्खियां भी बहुत आती है इसके लिए घर की सफाई की विशेष ध्यान रखें।
- इस मौसम में जब भी गंदे पानी के संपर्क में आने से बचें। हाथों की सफाई का खास ध्यान दें। खाना खाने से पहले, खाने का बाद हाथों का विशेष ध्यान दें।
- बासी खाना खाने से बचें। बासी खाने में कई तरह के फंगस होते हैं तो फूड प्वाइजनिंग को बढ़ाते हैं। अगर खाना बच जाता है तो उसे फ्रीज में रखें और इसे जल्द से जल्द खत्म कर दें।
- बाजार से लाई हरी सब्जियों और फलों को अच्छे तरह से धोएं। बारिश के दिनों में इनमें कीड़े लगने की संभावना सबसे ज्यादा होती है इसलिए इन्हें अच्छे से साख करके ही प्रयोग में लाएं।
- कच्चा या अधपका खाना खाने से बचें। खाना बनाते वक्त ध्यान रखें की खाना पूरी तरह पक गया है या नहीं। अधपका खाना बहुत सारी समस्याएं देता है।
- बारिश के मौसम में अगर बाहर ट्रेवल करना पड़े तो बाहर का खाना खाने से बचें। ये खतरनाक हो सकता है। घर में बना भोजन और स्नैक्स साथ लेकर चलें। ये आपको सेहतमंद बी रखेगा और पेट की बीमारियों के रिस्क से भी दूर रखेगा।
एक टिप्पणी भेजें