मैं भारत सरकार से अनुरोध करती हूं कि करण जौहर से पद्मश्री को वापस लें: कंगना रनौत


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस काफी जोरों पर है। इस बहस के निशाने पर रहे फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर एक बार फिर कंगना रनौत ने ट्वीट किया है।


सुशांत केस में शुरुआत से करण जौहर पर निशाना साध रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में'गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल' (Gunjan Saxena- The Kargil Girl) पर कमेंट करते हुए ट्वीट किया है।


कंगना ने ट्वीट में लिखा कि मैं भारत सरकार से अनुरोध करती हूं कि करण जौहर से पद्मश्री को वापस लें, उन्होंने मुझे खुले तौर पर धमकाया और मुझे एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहा। इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत के करियर को खराब करने की साजिश रची। उन्होंने उरी लड़ाई के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया और अब हमारी सेना के खिलाफ एंटीनेशनल फिल्म बनाई है।

Post a Comment

और नया पुराने