'नागिन 5' में धमाकेदार एंट्री मारेगी ये हसीना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर


एकता कपूर के अपकमिंग सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन 5' को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर जरुर सामने आ रही है।


ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में 'स्पिलिट्सविला 12' फेम आहना शर्मा अहम रोल में दिख सकती है। इस खबर के सामने आते ही आहना शर्मा की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं।


आहना शर्मा ने 'स्पिलिट्सविला 12' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद आहना शर्मा को जीटीवी के शो 'दिल ये जिद्दी है' में देखा जा चुका है।


कोई पार्टनर ना मिलने की वजह से आहना शर्मा को स्पिलिट्सविला से बाहर आना पड़ा था, लेकिन जल्द ही आहना की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई थी।


खबरें हैं कि आहना शर्मा जल्द ही एकता कपूर के सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन 5' में नजर आने वाली है।


आहना शर्मा को कुछ दिन पहले ही एकता कपूर के नए शो 'पवित्र भाग्य' के लिए फाइनल किया गया था, लेकिन मेकर्स ने अब अपना प्लान बदल लिया है।


सुनने में आ रहा है कि 'नागिन 5' में आहना शर्मा दमदार रोल में नजर आने वाली है। आहना शर्मा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने