देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 707 नए मरीज सामने आए, 1070 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे, जबकि 20 लोगों की मौत हो गई। नए मरीज सामने आने के बाद राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 लाख 46 हजार 134 हो गए हैं। हालांकि, फिलहाल यहां सिर्फ 3238 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती इलाज के लिए भर्ती हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 707 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 20 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,46,134 हो गई है। आज दिल्ली में 1070 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 3,311 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 9,012 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,20,4405 जांचें हुई हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक घटकर 477 हो गई है।3311 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 9012 Rapid antigen tests conducted today. 12,04,405 tests done so far: Government of Delhi https://t.co/H6RFLIH0lw— ANI (@ANI) August 10, 2020



एक टिप्पणी भेजें