क्या आपने किसी ऐसी बीमारी का नाम सुना है जिसमें व्यक्ति स्पेस सूट वाला हेलमेट पहन का जीने के लिए मजबूर हो जाए। मोरक्को के मोहम्मदिया शहर की रहने वालीं फातिमा घाजेवी को एक ऐसी ही अजीब बीमारी है जिससे उनकी बिना हेलमेट के धूप में जाने से मौत भी हो सकती है। फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे 13 साल की उम्र से ही उन्हें ये स्पेस सूट जैसा बेहद स्पेशल मास्क पहन कर ही घर से बाहर निकलना होता है।
वहीं अगर विशेषज्ञों की माने तो फातिमा को जो बीमारी है वो असल में एक जेनेटिक समस्या है। उनके अनुसार इस बीमारी के तहत चेहरे की कोशिकाएं खुद को रिपेयर नहीं कर पाती हैं इसलिए धूप से बचे रहना बेहद जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें