क्या सच में 1 सितंबर से किसी योजना के तहत पूरे देश मे सबका बिजली बिल माफ होगा?


क्या आपने भी बिजली बिल माफी को लेकर कोई खबर पढ़ी है? क्या आपको भी लग रहा है कि आपका बिजली का बिल 1 सितंबर से माफ होने वाला है...तो रुक जाइए क्योंकि ये खबर पूरी तरह से फेक हैं। जी हां, अगर आपने ऐसी कोई भी खबर पढ़ी है या वीडियो देखा है तो उस पर विश्वास मत कीजिए। आइए आपको इस खबर की सच्चाई बताते हैं....

बता दें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में बताया जा रहा है कि सरकार बिजली बिल माफ़ी योजना 2020 ला रही है। इस योजना के तहत सभी लोगों के घरों का बिजली का बिल पूरी तरह से माफ हो जाएगा।

इस झूठी खबर को लेकर PIB ने Fact Check करके बताया है कि यह दावा फर्जी है। सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी योजना की घोषणा नहीं की गई है।

PIB ने Fact Check के जरिए बताया कि ये दावा बिल्कुल ही गलत है. सरकार फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं ला रही है। इसके अलावा PIB Fact Check में बताया कि कोई भी यूजर्स इस तरह की खबरों पर भरोसा न करें।

Post a Comment

और नया पुराने