सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ के सामने आए दो नए प्रोमो, देखो इस बार कैसे पलटेगा पासा


बिग बॉस 14 का बिगुल बज चुका है यानी शो को प्रो आ चुका है। अब धीरे धीरे कई और प्रोमो आने हैं, जिनसे पता चल जाएगा कि आखिर इस बार शो में क्या खास होने वाला है और शो की क्या थीम है। सलमान खान ने भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद अब हुए अनलॉक में काम शुरू कर दिया है। अब सलमान खान के इस शो का दूसरा और तीसरा प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें सलमान बता रहे हैं कि कैसे इस बार 2020 में पासा पलटेगा।



प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान की एंट्री ‘साथिया तूने क्या किया’ गाने से होती है। दरअसल, सलमान का यह वीडियो ‘बिग बॉस 13’ का है। लेकिन बाद में वह बोलते नजर आते हैं कि अब और सीन पलटेगा। चैनल ने इस प्रोमो के साथ बताया है कि बिग बॉस 14 जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। हालांकि, अभी तक तारीख सामने नहीं आई है।



बताया जा रहा है कि इस बार कोरोना की वजह से थीम काफी अलग हो सकती है। वहीं, पहले प्रोमो में दिखा था की वो पिछले सीजन के मुकाबले काफी अलग है। इस बार प्रोमो में सलमान खान खेती करते हुए, ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आए हैं। वहीं, अब सलमान खान सफाई करते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहा है कि इस बार की थीम काफी अलग होगी और घर के बाहर भी कई टास्क हो सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने