टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।
उनकी तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आ रही है। पलक तिवारी फोटो में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। और बालकनी के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं। पलक तिवारी की फोटो पर उनके फैन्स कमेंट के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिलहाल फिल्मों में डेब्यू तो नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है।
बता दें कि पलक तिवारी श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी।
रेयांश श्वेता और अभिनव का बेटा है। पलक के फिल्मी करियर को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी पुख्ता खबर नहीं आई है।
एक टिप्पणी भेजें