29 मार्च से होना था आईपीएल
भारत में 29 मार्च से आईपीएल होना था। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसे टाल दिया गया था। पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थिगित किया गया था। बाद में इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित कर दिया गया था। लेकिन अब इसे यूएई में कराने का फैसला लिया गया है।
14-14 मैच खेलेंगी टीमें
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईपीएल 51 दिन का होगा। सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। कोरोना के चलते सभी टीमें एक महीने पहले ही यूएई पहुंच जाएंगी। बताया जा रहा है कि सभी टीमें 20 अगस्त तक यूएई पहुंच जाएंगी।
क्या दर्शक देख पाएंगे मैच?
आईपीएल चेयरमैन ने कहा, गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग जल्द होने वाली है। हालांकि, इससे पहले शेड्यूल तय कर दिया गया। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इसे मंजूरी दे सकती है। टूर्नामेंट के दौरान दर्शक मैच स्टेडियम में देख पाएंगे या नहीं, इस पर यूएई सरकार ही फैसला लेगी।



एक टिप्पणी भेजें