सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ में इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर से महाराष्ट्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने गुरुवार को इस युवक को पकड़ा है, जिसका नाम मोहम्मद जीशान सिद्दीकी है। ये लड़का पाकिस्तान की किसी लड़की का फेसबुक पर दोस्त है और उससे प्यार करता है। इस लड़की से मिलने ही ये पाक जाना चाहता था।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीएसएफ ने एक दिन पहले पाकिस्तान में प्रवेश का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र के इस 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसे गुजरात में कच्छ के रण से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जीशान महाराष्ट्र के उस्माना बाद का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पाकिस्तान में एक लड़की से मिलने जा रहा था जिससे उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई है और वो उससे प्यार करता है।
पूर्वी कच्छ की पुलिस अधीक्षक परिक्षित राठौड़ ने बताया गुरुवार शाम कच्छ के रण में ढोलावीरा गांव केस पास एक मोटरसाइकिल के लावारिस स्थिति में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। ये मोटरसाइकिल महाराष्ट्र में रजिस्टर है। लावारिस बाइक देख पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट के बाद सीमा सुरक्षा बल ने बाद में 21 साल के जीशान को पकड़ लिया जब वह बॉर्डर पर पाक की तरफ जा रहा था।




एक टिप्पणी भेजें