किंग खान की लाड़ली ने सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, देखें


बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। उनकी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही बहुत फैन फॉलोइंग है। सुहाना के इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज बने हुए हैं।


आज सुहाना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में सुहाना ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। ये फोटो पोस्ट होने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


सुहाना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-मैं कमरे में आई,तुम्हें पता है कि मेरी आंखें गुस्से से भर गई बिल्कुल जेम्स डीन की तरह... फोटो में सुहाना जेम्स डीन की किताब हाथ में पकड़ी नजर आ रही हैं। सुहाना के इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने कमेंट किया- ब्यूटीफुल।


आपको बता दें सुहाना खान न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से वह मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।


सुहाना ने कुछ समय पहले अपना जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Post a Comment

और नया पुराने