राजस्थान में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीज 900 के पार रहे। सोमवार को कोरोना के 956 मरीज सामने आए तथा 9 मौत कोरोना से दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में कोरोना का नया रिकार्ड बना। एक दिन पहले रविवार को 934 नए कोरोना मरीज सामने आए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार चला गया है। जोधपुर, पाली, अलवर, अजमेर व जयपुर में कोरोना के नए मरीज ज्यादा आए।
प्रदेश में जोधपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी जोधपुर में सबसे ज्यादा 178 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। कोरोना के मरीजों के मामले में राजस्थान में जोधपुर जिले ने जयपुर को पीछे छोड़ दिया है। जोधपुर व जयपुर के बाद पाली व भरतपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार 627 रही वहीं 431 मरीजों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से उपचार कराने के बाद छुट्टी मिल गई है।
जोधपुर में 178, पाली में 143, अलवर में 106, अजमेर में 92, बीकानेर में 68, भरतपुर में 26, बूंदी में 1, चूरू में 2, दौसा में 4, धौलपुर में 11, जयपुर में 84, जैसलमेर में 18, जालौर में 53, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 3, करौली में 38, कोटा में 18, नागौर में 27, राजसमंद में 8, सवाई माधोपुर में 5, टोंक में 1, उदयपुर में 27 तथा अन्य राज्य से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है।
एक टिप्पणी भेजें