दरअसल, पूनम के बॉयफ्रेंड सैम ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है जिसमें वें दोनों हाथ में रिंग पहने नजर आ रहे हैं। इस रिंग को फ्लौंट करते हुए सैम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आखिरकार हमने ये कर दिया" इस फोटो को देखने के बाद अब फैंस इस बात पर कयास लगा रहे हैं कि क्या वाकई इन दोनों ने सगाई कर ली है?
सोशल मीडिया पर सैम के साथ पूनम के कई बोल्ड फोटोज देखे जा चुके हैं और ये काफी वायरल भी होते आए हैं। ये बात भी साफ नहीं हो पाई है कि इन्होंने वाकई में सगाई की है या नहीं लेकिन फैंस ने इन्हें बधाई भी देना शुरू कर दिया है।



एक टिप्पणी भेजें