1. नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। देवी लक्ष्मी का भी एक नाम श्री है। इसलिए इसे देवी लक्ष्मी का फल कहा जाता है। 3 अगस्त को किसी लक्ष्मी मंदिर जाकर 11 नारियल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
2. अगर किसी बच्चे को बुरी नजर लगी हो तो इस सोमवार को 1 नारियल लेकर उसके ऊपर से 11 बार उतारें (सिर से पैर तक) और किसी हनुमान मंदिर जाकर चढ़ा दें। इससे नजर उतर जाएगी।
3. एकाक्षी नारियल एक खास तरह का नारियल होता है। रक्षाबंधन पर इसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें। जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
4. लघु नारियल का आकार सामान्य से थोड़ा छोटा होता है। इसका उपयोग ज्योतिषी व तंत्र उपायों में किया जाता है। रक्षाबंधन पर इसकी पूजा करने के बाद इसे दुकान के गल्ले में रखें। इससे बरकत बढ़ती है।



एक टिप्पणी भेजें