ठंडी छाव में आराम करती नजर आईं मौनी रॉय, तस्वीरें हो रही वायरल


टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं। कभी अपनी फोटो तो कभी अपने वीडियो को लेकर मौनी रॉय हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें उन्हें एक बार फिर से सुर्खियों में खींच लाई हैं।


दरअसल, इन फोटो में मौनी रॉय कहीं पेड़ पर लटकती हुई तो कहीं छाया में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में मौनी रॉय का अंदाज देखने लायक है। मौनी रॉय ने इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही हैं।


बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी।


फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चाहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या 'देवों के देव महादेव', हर सीरियल में मौनी रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'नागिन' में भी अपने किरदार से खूब धमाल मचाया था।


Post a Comment

और नया पुराने