बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज का दिन प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास होता है क्योंकि 18 जुलाई को उनका जन्म हुआ था। आज वह फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इस खास मौके पर प्रियंका और निक की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निज जोनस की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नही हैं। ऐसा माना जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से हुई थी, जहां पर दोनों को पहली बार साथ देखा गया था, लेकिन इससे पहले ही निक, प्रियंका को अपना दिल दे बैठे थे। दरअसल, निक ने प्रियंका को पहली बार 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में देखा था और फिद हो गए थे।
इसके बाद 2018 के मई में सोशल मीडिया पर निक के साथ प्रियंका की तस्वीरें दिखने लगीं। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर रोमांटिक कमेंट्स करने लगे, जिसके बाद पक्का हो गया कि प्रियंका और निक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला किया है। प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 30 नवबंर को मेहंदी, 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी और 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।





एक टिप्पणी भेजें