महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के कुल 11147 नए केस सामने आए है। यह एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े आंकडों में से यह एक हैं। राज्य में इस वायरस के कारण 266 मरीजों की मौत भी आज हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुणे जिले में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। पिछले कुछ हफ्तों में पुणे जिले में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण अब तक कुल 78,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
उन्होंने सांसदों और विधायकों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक की महामारी से निपटने को लेकर किए गए प्रयासों का जायजा लिया। करीब चार माह पहले कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद ठाकरे पहली बार पुणे आए । बैठक में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने महामारी को लेकर अपने विचार रखे और जिले में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उपाय सुझाए।
Maharashtra reports 266 deaths and 11,147 new #COVID19 cases today. The total number of cases is now 4,11,798 including 2,48,615 recovered cases and 1,48,150 active cases: State Health Department pic.twitter.com/EgmojRKGCZ— ANI (@ANI) July 30, 2020



एक टिप्पणी भेजें