जानिए, आखिर सुशांत सिंह की फैमिली क्यों नहीं कर रही सीबीआई जांच की मांग


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने हो गया है। वहीं मुंबई पुलिस इस सुसाइड केस री तब से छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभी तक  इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की थी। वहीं सुशांत के फैंस और कई स्टार्स लगातार  इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब सीबीआई जांच को लेकर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


सुशांत की बड़ी बहन कहापरिवार सीबीआई जांच की मांग अभी इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वह मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के इंतजार में है। दरअसल, हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर एक पोस्ट किया था, जिस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने उनसे पूछा कि आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं।


अगर उनका परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा। शख्स ने आगे लिखा-'केवल फैन्स ही मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही है, लेकिन ऐसे कई सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत की मौत साजिश के तहत हुई है। इसके जवाब में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा-'हम मुंबई पुलिस की जांच के खत्म होने और रिपोर्ट्स के आने का इंतजार कर रहे हैं।'

Post a Comment

और नया पुराने