राफेल लड़ाकू विमान के भारत आते ही पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों से कहीं ज्यादा हथियार जुटाने में लगा हुआ है। भारत के इस कदम से दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है, जिसकी वजह से माहौल अशांत हो जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान ने वैश्विक स्तर पर भी अपील कर भारत को हथियार जमा करने से रोकने की अपील की है। बता दें कि राफेल विमानों की पहली खेप फ्रांस से भारत बुधवार को पहुंच गई है।
उन्होंने कहा, 'भारत द्वारा क्षमता से ज्यादा हथियार जुटाना पाकिस्तान के लिए भी शुभ संकेत नहीं हैं। यह परेशान करने वाली बात है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए।' बता दें कि राफेल के खौफ आलम यह है कि इन विमानों के आने से ठीक पहले पाकिस्तान के एयरफोर्स चीफ को आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से आपात बैठक करनी पड़ी है। उधर, चीन भी राफेल के आने के बाद जरूर बौखलाया है। हालांकि, अभी तक चीन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें