वीडियो में नोरा फतेही जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "ओ साकी साकी को एक साल पूरा हो गया है। रिहर्सल का वीडियो, जब मैंने पहली बार हुक स्टेप ट्राई किया था। विश्वास नहीं हो रहा है कि एक साल पूरा हो गया है।" नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, नोरा फतेही एक्सर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से लगातार डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग ' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया। वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं। इससे इतर नोरा फतेही ने दिलबर, साकी साकी और कमरिया जैसे स्पेशल सॉन्ग से भी खूब धूम मचाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाया था और खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।

एक टिप्पणी भेजें