आज के समय में रिलेशनशिप में होना बेहद आम बात है। हर किसी को अपने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ घूमना, खाना-पीना और रहना काफी अच्छा लगता है। लेकिन वहीं कुछ बातें ऐसी भी हैं जिससे रिलेशनशिप में रह रही लड़कियों को परेशानी होती है, जैसे कि अपने बॉयफ्रेंड की कुछ ऐसी आदतें जो कि लड़कियों को बहुत चिढ़ाती हैं। इसी वजह से हर बार लड़कियों को रिश्ते में लड़ाई की जड़ माना जाता है, लेकिन यहां लड़ाई का कारण कोई लड़की नहीं बल्कि हर लड़के की ये बुरी आदतें होती हैं जिससे उनकी गर्लफ्रेंड उनसे लड़ने पर मजबूर हो जाती हैं।
1. आधी बात सुनने की आदत
लड़कों को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता की कोई भी उनकी आदतों पर रोक टोक लगाए। वहीं जब उनकी पार्टनर उनसे कुछ भी कहती है या शेयर करती है तो वो अक्सर पूरी बात नहीं सुनते। बस काम की बात सुनकर बात वहीं छोड़ देते हैं।
2. बाथरूम को अच्छे से इस्तेमाल न करना
लड़कों की सबसे बुरी आदत जो लड़कियों को बेहद चिढ़ाती है वो है उनका टॉयलेट को अच्छे से इस्तेमाल न करना। लड़के कभी भी फ्लश का उपयोग नहीं करते जो कि लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आता।
3. किसी से भी बुरा बर्ताव
इसी के साथ अगर कोई लड़का अपने से नीचे स्टेटस वाले व्यक्ति को नीचा दिखाता है तो वो भी लड़कियों को खास पसंद नहीं आता।
4. फोन पर व्यस्त रहना
लड़कों में एक बात कोमन होती है वो हमेशा फोन में व्यस्त रहते हैं। अपनी डेट हो या घर वो अपने फोन को खुद से दूर नहीं करते। वहीं उनकी इस आदत को भी औरतें सह नहीं पाती और अपना आपा खो बैठती हैं।
5. किसी और लड़की को घूरना
सबसे ज्यादा जब लड़कियां गुस्सा करती हैं वो तब, जब लड़के अपनी पार्टनर को छोड़ किसी और लड़की को देखने लगते हैं। इस बात से लड़कियां तिलमिला उठती हैं।



एक टिप्पणी भेजें