सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी समय के साथ उलझती ही जा रही है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई भी फाउल प्ले ना मिलने के कारण सुसाइड की ही बात सामने आई है, वहीं दूसरी तरफ अब एक ऐसा चौंका देने वाला फैक्ट सामने आया है जिसने सुशांत की मौत पर कई और बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जी हां, ये फैक्ट सुशांत के विकिपीडिया पेज से जुड़ा है जहां पर सुशांत के सुसाइड का अपडेशन उनकी मौत से पहले ही कर दिया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत के विकिपीडिया पेज की हिस्ट्री को देखा जाए तो पता चलता है कि उस पेज में 14 जून की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर ही सुशांत के सुसाइड करने की जानकारी अपडेट कर दी गई थी। जबकि उस दिन सुशांत के सुसाइड की खबर दोपहर 1-2 बजे के बीच सामने आई। विकिपीडिया से जुड़े इस फैक्ट को सुशांत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुशांत की मौत से जुड़े इस नए फैक्ट ने पुलिस के सामने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।
सुशांत के फैन ने इस फैक्ट के साथ-साथ वो आईपी एड्रेस भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे विकिपीडिया पर ये अपडेट किया गया। सुशांत के विकिपीडिया पेज से जुड़े इस फैक्ट के स्क्रीनशॉट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और साथ ही सुशांत के फैंस द्वारा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही अब सुशांत के फैंस ने अमित शाह से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।



एक टिप्पणी भेजें