राशिफल 27 जुलाई 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि व दिन सोमवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - किसी के बहकाने से अपने संबंध न तोड़ें। पैर में चोट लगने की संभावना है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में आपका नाम होगा।

2. वृषभ राशि - नए भवन में जाने के योग के बीच जिनका आपने कभी सहयोग किया था आज उनके आप से मुंह फेरने की संभावना है। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही हो तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

3. मिथुन राशि - अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की जरूरत के बीच कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज होंगे।

4. कर्क राशि - आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। निजी जीवन में दुसरो को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना के साथ ही जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव।

5. सिंह राशि - सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। आप अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

6. कन्या राशि - आप की कार्यक्षममता में वृद्धि के चलते जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुशी होगी। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

7. तुला राशि - आज भवन भूमि के विवादों के अंत के साथ ही आप अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही आज आपका विरोध करेंगे। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

8. वृश्चिक राशि - समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

9. धनु राशि - व्यस्तता के कारण सेहत को न भूले। वाणी में मधुरता रखें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें। यात्रा के योग हैं।

10. मकर राशि - सेहत को नजरअंदाज न करें। आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होगे। आनावाश्यक किसी को परेशान न करें। आपमें से कुछ को मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

11. कुम्भ राशि - जल्दबाजी में लिए फैसलों से भारी नुकसान की संभावना है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ ही जीवन साथी के स्वास्थ मव सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

12. मीन राशि - नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। ध्यान रहे, समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने