महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनका प्रशासन राज्य में कोविड-19 से शून्य मृत्यु दर पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जहां संक्रमण और मौत के मामले देश में सर्वाधिक हैं। चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि लोगों में वायरस की जांच को लेकर शिथिलता नही बरती जाये। ठाकरे ने कहा, ‘‘मृत्यु दर कम करके शून्य तक लाने पर हमारा ध्यान केंद्रित होना चाहिए।’’ उन्होंने पूरे राज्य में उपचार में एकरूपता लाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने मुंबई में कार्य बल की प्रशंसा की।
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह और मामले सामने आये, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,519 हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन धारावी में संक्रमण के नये मामलों की संख्या केवल एक अंक में रही है। 22 जुलाई को पांच व्यक्तियों को संक्रमित पाया गया था, जबकि 23 जुलाई को छह मामले आए थे। अधिकारी ने बताया कि धारावी में अब कोविड-19 के 128 मरीजों का इलाज चल रहा है और ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,142 हो गई है।
9615 new #COVID19 positive cases and 278 deaths reported in Maharashtra today; 5714 discharged.— ANI (@ANI) July 24, 2020
The total positive cases in the state rises to 3,57,117 including 1,99,967 recovered patients and 13,132 deaths: Public Health Department, Maharashtra pic.twitter.com/q5syqibmm4



एक टिप्पणी भेजें