महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,717 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की अब तक कि कुल संख्या 1,44,694 है। वही अबतक पूरे राज्य में 14,165 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से आज मुंबई में 24 घंटे के भीतर 55 मौतें हुई है। जिसके बाद अबतक मुम्बई में कुल 6187 मौतें हो चुकी है। 27 जुलाई की राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3,83,723 तक थी, जो पिछले 24 घंटे में 7,717 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद आज 3,91,440 तक हो गई है।
पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में 7,717 नए मामले सामने आये है। जिनमे से महज मुम्बई में 24 घंटे के भीतर 700 नये मामले सामने आये है। राज्य में आज कुल 282 मरीजों के मौत की जानकारी दी गई है। मुंबई में अबतक कुल मरीजों की संख्या 1,10,882 तक पहुंच गई है। वही आज 10,333 मरीज ठीक होकर घर गए है। यानि किअब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,32,277 तक पहुंच गई है।
पूरे राज्य में आज तक 19,68,559 लोगों के नमूने में से 3,91,440 (19.88प्रतिशत) लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल पुरे राज्य में तकरीबन 8,85,545 लोगों को होम क्वारंटाइन करवाया गया है। वही पूरे राज्य में 42,733 लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 59.344 प्रतिशत बताई गई है। स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट में राज्य में मृत्य की दर-3.62 प्रतिशत है।
7,717 fresh #COVID19 cases, 10,333 discharges and 282 deaths reported in the state today.— ANI (@ANI) July 28, 2020
Total number of positive cases is now 3,91,440 including 2,32,277 discharged,14,165 deaths and 1,44,694 active cases. Recovery rate is 59.34%: Mahrashtra Health Department pic.twitter.com/mvLJCkeWW5



एक टिप्पणी भेजें