दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में आई कमी अभी भी जारी है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 1093 नए मामले सामने आए। वहीं बीते 24 घंटे में 1091 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 29 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज कुल 19 हजार 475 सैंपल्स की जांच हुई। इसमें से 5531 सैंपल्स की जांच आरटीपीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट के जरिए की गई। वहीं 13 हजार 944 सैंपल्स रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांचे गए। राजधानी में अभी तक 10 लाख 13 हजार 694 नमूनों की जांच हो चुकी है।5531 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 13,944 Rapid antigen tests conducted today. A total of 10,13,694 test conducted so far: Government of Delhi https://t.co/wC6vWNs3lb— ANI (@ANI) July 30, 2020



एक टिप्पणी भेजें